सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी लाला गांव निवासी पवन कुशवाहा (25) शुक्रवार को सलेमपुर उत्तरी ढाला पर परान छपरा गांव के समीप ट्रैक पार करते वक्त हादसे का शिकार हो गया। नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस की चपेट में आए युवक की हालत गंभीर है।
मौके पर पहुंचे लोगों के अनुसार पवन के सिर पैर में भी काफी चोट आई है। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
वहां मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। राहगीरों ने बताया कि युवक रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी अचानक ट्रेन आ गई, जिससे वह उसकी चपेट में आ गया।