चनुकी। लार थाना क्षेत्र कौसड़ निवासी एक वृद्ध महिला पंपिंग सेट बंद करने के दौरान उसकी चपेट में आ गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया ।
बताया जा रहा है कि कौसड़ निवासी महदेवा देवी उम्र लगभग 62 वर्ष के गांव के बाहर वाले खेत में प्याज बोई गई है। शुक्रवार की दोपहर पंपिंग सेट से सिंचाई की जा रही थी। प्याज के खेत में सिंचाई हो जाने के बाद महिला पंपिंग सेट बंद करने गई। इस दौरान उसकी साड़ी पंपिंग सेट में फंस गई। इससे महिला गिर गई। महिला को खेत में गिरा देख लोग दौड़ पड़े। उन्होंने परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे परिजन महिला को लार अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस महिला के शव को अपने कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।