फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: युवक को मारपीट कर घायल किया, छह पर रिपेार्ट

Sat, 23 May 2026 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के खजुरिया श्रीनेत गांव में हिस्सेदारी के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दबंगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें उसे गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

उदय भान पुत्र गिरजा प्रसाद ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 20 मई को सुबह करीब 11:20 बजे वह पेट्रोल पंप खजुरिया के सामने मौजूद था। इसी दौरान गांव के ही संतोषी, कमलावती, सरस्वती, ममता, प्रिया और सूरभान ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि देखते ही देखते सभी ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उदय भान के सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं।
हमले में उसके सिर से काफी खून बहने लगा और वह मौके पर ही गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायल अवस्था में किसी तरह पीड़ित थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तहरीर के आधार पर छह आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी भानू प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें