हर्रैया। विक्रमजोत खंड के गोड़सरा तिवारी गांव निवासी सनोज उर्फ रामतीरथ (30) का ट्रैक्टर पलटने से माैत हो गई। जानकारी के अनुसार, वह परशुरामपुर विकास खंड के ककरा गांव में रिश्तेदार के खेत की जुताई करने गए थे। खेत जुताई का काम पूरा करकेे वह खेत से ट्रैक्टर निकाल रहे थे कि ट्रैक्टर एक गड्ढे में गिरकर पलट गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परशुरामपुर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।