फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दानपात्र से रुपये निकालने के आरोप में युवक को पकड़ा

Fri, 25 Jul 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। कस्बे के हनुमानगढ़ी मंदिर में बृहस्पतिवार सुबह दान पात्र से रुपये निकाल रहे युवक को मंदिर के पुजारी की पत्नी ने देख लिया। शोर मचाने पर पुजारी व उनके पुत्र ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह आक्रामक होकर मारपीट करने लगा। आसपास के लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचे दरोगा ने उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


कस्बे के हनुमान गढ़ी मंदिर पर रोजाना की तरह श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा था। पुजारी बालक दास पूजा-पाठ के बाद मंदिर परिसर में बैठे थे। इसी बीच एक युवक दान पात्र को खोलकर उसमें पड़े सिक्कों को निकालने लगा। पुजारी की पत्नी की नजर पड़ गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान कारिया निवासी करमडांडे के रूप में हुई। मंदिर के पुजारी बालकदास की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें