महराजगंज। हर्रैया थाना क्षेत्र के संसारीपुर चौराहे पर स्थिति एक ढाबा पर शनिवार की देर रात खाना खाते समय एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। ढाबा संचालक को संदेह होने पर तत्काल युवक के परिजनाें को सूचना दी। परिजन सीएचसी हर्रैया लेकर गए, वहां से जिला अस्पताल और बाद में लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया।
खैरी ओझा निवासी पवन ओझा (30) शनिवार देर रात संसारीपुर चौराहे पर स्थित एक ढाबे पर खाना खाने पहुंचे। बताया जा रहा हैं कि खाना खाते वक्त उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। ढाबा पर हड़कंप मच गया। ढाबा संचालक को कुछ संदेह हुआ, तो उन्होंने तत्काल परिजनों को जानकारी दी। परिजन आनन-फानन उसे सीएचसी हर्रैया लेकर गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद भी सुधार न होने पर उसे मेडिकल कॉलेज बस्ती भेजा गया। वहां भी स्थिति गंभीर बनी रही। डॉक्टरों ने डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है। परिजनों का कहना हैं कि लखनऊ में इलाज कराया जा रहा है लेकिन, उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।