फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार(बस्ती)। विदेश (दुबई) भेजने का झांसा देकर दो लाख रुपये से ज्यादा रकम के ठगी करने का मामला सामने आया है। बस्ती के दो युवकों ने मिलकर गोरखपुर के एक युवक को झांसे में लेकर यह कारनामा किया है। दोनों युवकों पर रकम हड़पने और दुबई में एक व्यक्ति को फंसाने का भी आरोप लगा है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र के सोहनाग गांव निवासी संजय सिंह ने एसपी से मिलकर शिकायत की। बताया कि नगर थाना क्षेत्र के कुड़वा निवासी भरत यादव और गनेशपुर कलकतवां निवासी प्रिंस उर्फ गोलू उपाध्याय ने उन्हें दुबई में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि दोनों ने इंप्लायमेंट बीजा देने की बात कहकर 1.60 लाख रुपये की मांग की। पीड़ित ने अपने बहनोई के माध्यम से चेक द्वारा 1.50 लाख रुपये और अपने खाते से आठ हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किया।
इसके बाद उसे दुबई भेज दिया गया, जहां पहुंचने पर वहां मौजूद एजेंटों ने काम दिलाने के नाम पर सात लाख रुपये और मांग लिए। जब पीड़ित ने अतिरिक्त रकम देने से मना किया तो उसे काम दिलाने और भारत वापस भेजने से इन्कार कर दिया गया। खुद को फंसा देख पीड़ित ने दुबई पुलिस की मदद ली, जिसके बाद उसे भारतीय दूतावास भेजा गया। वहां से अस्थायी पासपोर्ट बनवाकर उसे भारत वापस भेजा गया।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि विदेश जाने के नाम पर कुल 2.08 लाख रुपये लिए गए, जो अभी तक वापस नहीं किए गए हैं। इतना ही नहीं, रुपये वापस मांगने पर आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। पीड़ित ने बताया कि उनका बहनोई अभी भी विदेश में फंसा हुआ है। जिसे वापस लाने की मांग की गई है। एसपी के निर्देश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष नगर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बहुत जल्द आरोपियों को शिकंजे में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें