फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रिश्तेदारी में बहूभोज से लौट रहे युवक की हादसे में मौत

Wed, 26 Feb 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज के कटरी पेट्रोल पंप के पास वाहन ने बाइक में मारी टक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज (बस्ती)। कटरी पेट्रोल पंप के पास बेकाबू वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी कप्तानगंज भेजवाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत नाजुक देख उसे चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हर्रैया थाना क्षेत्र के उमरिया गंगाराम निवासी राजू (42) पुत्र भूतनाथ अपने गांव के राकेश (27) पुत्र राम अवतार के साथ रिश्तेदारी में बहूभोज कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। मंगलवार की रात करीब 12 बजे लौटते समय कटरी पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को देने के साथ ही घायलों को सीएचसी कप्तानगंज भेजवाया। यहां चिकित्सक ने राजू को मृत घोषित कर दिया। हादसे में जान गंवाने वाले राजू की 14 साल की बेटी है। पिता की मौत पर बेटी और पत्नी आरती का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज उपेंद्र मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें