फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार

Wed, 26 Feb 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली व परसरामपुर पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने पटेल चौक के पास चेकिंग के दौरान कच्ची शराब के साथ एक शख्स को पकड़ा। पटेल चौकी के प्रभारी संजय कुमार ने तहरीर में बताया है कि पटेल चौराहे पर फोरलेन के किनारे पवन कुमार निवासी पुचालामेहा थाना दर्सी जनपद प्रकाशम आंध्रप्रदेश हालमुकाम बरगदवा बड़ेवन को पकड़ा गया है। उसके कब्जे से 19 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। वहीं परसरामपुर थाने के हेड कांस्टेबल जगतनरायन ने रजवापुर के पास से इसी गांव के राजू को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें