बनकटी। लालगंज थानाक्षेत्र के बानपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छत के ऊपर मटकी टांगने गया युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलस गया। इससे अफरातफरी मच गई। परिजन उसे पीएचसी ले गए। चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बानपुर गांव निवासी 22 वर्षीय अर्जुन पुत्र राजेश रविवार सुबह करीब 11 बजे मटकी फोड़ प्रतियोगिता के लिए छत पर मटकी टांगने जा रहा था। जैसे ही वह कुछ ऊपर चढ़ा कि वह हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। संयोग था कि उस समय लाइट चली गई और वह झटका खाकर नीचे गिर गया। करंट की चपेट में आने से उसका हाथ, पैर व जांघ झुलस गए। फिलहाल जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है। संवाद