फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: किस्त के रुपये लेकर भागा युवक, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। दुबौलिया क्षेत्र की एक महिला से समूह के 32 हजार रुपये लेकर एक युवक भाग गया। पीड़िता ने कोर्ट में याचिका दाखिल का न्याय की गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर दुबौलिया पुलिस ने शुक्रवार को गोंडा जिले के कोतवाली क्षेत्र के राधाकुंड मोहल्ला निवासी शुभम त्रिपाठी पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सबईधीसा गांव निवासी जयप्रकाश ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि सतिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड नामक समूह में भाभी अमरावती को सदस्य बनाकर 60 रुपये रुपये का ऋण लिया था। एजेंसी शुभम त्रिपाठी को 15 मई 2024 को ऑनलाइन आठ हजारे रुपये और 10 मई 2024 को 24 हजार रुपये का भुगतान किया गया। इसके बावजूद कंपनी के लोग ऋण वसूली का दबाव बना रहे थे। उन्हें भुगतान का साक्ष्य भी प्रस्तुत किया गया, मगर कंपनी के लोग मानने के लिए तैयार नहीं थे। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि वह आप जैसे कई लोगों का रुपये लेकर भाग गया है। इसके बाद उन्हें कोर्ट का सहारा लेना पड़ा। विवेचक जलांधर प्रसाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें