फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नहाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Mon, 21 Jul 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के खुशहालगंज गांव निवासी 35 वर्षीय युवक स्नान करते समय करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन सीएचसी कप्तानगंज ले गए। वहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। दुबौलिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खुशहालगंज गांव निवासी संजय सिंह पुत्र उदय राज सिंह शनिवार की देर रात करीब साढ़े दस बजे अपने घर में टुल्लू पंप चलाकर स्नान किया। टुल्लू पंप बंद करने के लिए स्विच ऑफ करते समय करंट की चपेट में आ गया। संजय की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। संजय गुजरात में रह कर मेहनत मजदूरी करते थे। एक माह पूर्व घर आए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें