फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: करंट लगने से झुलसे युवक की मौत

Mon, 19 May 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा। दस दिन पूर्व करंट लगने से घायल युवक की गोरखपुर मेडिकल कालेज में शनिवार देर रात मौत हो गई। 35 वर्षीय जगधर पुत्र खुड़बुड़ 9 मई की सुबह खेत की सिंचाई कर रहे थे। उनका पैर बिजली के नंगे तार पर पड़ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जगधर को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक देख चिकित्सक ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया था। वहां इलाज के दौरान शनिवार की देर रात जगधर की मौत हो गई। वह कृषि का कार्य करते थे। तीन भाइयों में सबसे छोटे जगधर के दो लड़के व एक लड़की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें