फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छह गांवों को शिफ्ट करने से घट गया असनहरा उपकेंद्र का लोड

Mon, 19 May 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। छह गांवों को दूसरे फीडर पर शिफ्ट करने से असनहरा विद्युत उपखंड का लोड कम हो गया। अब असनहरा विद्युत उपखंड की आपूर्ति सामान्य हो गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के साथ साथ विद्युत निगम के अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली है। ओवर लोड दिखाकर शुक्रवार को असनहरा सब स्टेशन से जुड़े 22 गांवों की आपूर्ति ठप कर दी गई थी।
शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे ओवर लोड दिखाकर विद्युत निगम के अधिकारियों ने असनहरा विद्युत उपखंड से जुड़े 22 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप कर दी थी। इससे हाहाकार मच गया। ग्रामीणों ने हंगामा किया तो शुक्रवार की रात 11:30 बजे के बाद किसी तरह आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

अगले दिन शनिवार को कई गांवों के लोग समाधान दिवस पर पहुंच गए और वहां मौजूद एडीएम से इसकी शिकायत की। एडीएम ने बिजली निगम के अधिकारियों को तत्काल इस समस्या के समाधान का निर्देश दिया। बिजली निगम के अधिकारियों ने छह गांवों का लोड जैसे ही रुधौली फीडर पर शिफ्ट किया, असनहरा विद्युत उपखंड की आपूर्ति सामान्य हो गई। शनिवार की रात निर्बाध बिजली मिली।
विज्ञापन

असनहरा उपकेंद्र के अवर अभियंता दीपक पांडेय ने बताया कि 6 गांवों को रुधौली फीडर में शिफ्ट कराकर आपूर्ति व्यवस्था सुचारु करा दी गई है। अभी फीडर ठीक चल रहा है। बताया कि उपभोक्ता को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका पूरा ख्याल रखा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें