कलवारी। बस्ती टांडा मार्ग पर स्थित कलवारी थाना क्षेत्र के डकही गांव के पास पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची कलवारी पुलिस व आसपास के लोगों ने घायलों को कलवारी में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर भेजवाया। जहां घायलों का इलाज हुआ। जानकारी के अनुसार कलवारी थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव निवासी 19 वर्षीय अभिषेक बाइक से सुमन व दीपांशी को लेकर टांडा जा रहे थे। अभी वे डकही गांव के पास पहुंचे ही थे कि टांडा की तरफ से आ रही पिकअप की चपेट में आने से तीनों लोग घायल हो गए।