महादेवा। लालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बृहस्पतिवार शाम चार बजे हटवा गांव के पास टेंपो से उतर रही महिला बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक चालक मौके से भाग निकला, आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भिजवाया।
मुंडेरवा थाना क्षेत्र निवासी बेहिल निवासी आरती (50) पत्नी भोला गुप्ता अपनी पुत्री का इलाज करा कर बस्ती से अपने घर बेहिल आ रही थी। जैसे ही वह हटवा गांव के पास पहुंचकर टेंपो से उतर ही रही थी कि बस्ती की ही तरफ से तेज रफ्तार आरंंत्रित बाइक की चपेट में आ गई। जिससे उनके बाएं पैर में चोट लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक चालक महिला को चोटिल देख मौके से निकल गया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल बस्ती भेजवाया।