कप्तानगंज। कप्तानगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कल्यानपुर में तैनात शिक्षक नेता प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार मिश्रा का मेडिकल कालेज लखनऊ में बृहस्पतिवार को निधन हो गया। नगर थाना क्षेत्र के बढ़नी मिश्र गांव के रहने वाले अखिलेश कुमार मिश्रा (53) कप्तानगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कल्यानपुर में प्रधानाध्यापक थे। एक सप्ताह पहले उनकी तबीयत खराब हुई थी। परिजनों ने उन्हें मेडिकल कालेज लखनऊ में भर्ती कराया था। उनके निधन से शिक्षक नेता प्रमोद कुमार त्रिपाठी, डॉ योगेश सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, यशोदानंदन ओझा, संतोष शुक्ला, हरिश्चंद्र चौधरी, वीरेंद्र ओझा, विजयभान पांडेय, डॉ अरविंद मिश्रा आदि ने शोक जताया है। संवाद