भानपुर कस्बा पडाव पर बीच रास्ते मे खराब हुये ट्रक के बगल से गुजरता वाहन लोगो को जाम से हुई परेश
भानपुर। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर सोनहा थाना क्षेत्र के भानपुर कस्बा पड़ाव पर शुक्रवार की शाम छह बजे बीच रास्ते मे अचानक एक ट्रक खराब हो गया। जिसकी वजह से कई बार लोगों को जाम का सामना करना पडा। सड़क के किनारे से बड़े वाहनों के गुजरने से सड़क किनारे बनी इंटरलाकिंग पटरी भी क्षतिग्रस्त हो गई।
ट्रक चालक चंदन यादव ने बताया कि वह बिहार से कबाड़ लादकर पंजाब जा रहे थे कि शुक्रवार की शाम 6 बजे अचानक ट्रक खराब हो गया। जिससे गाड़ी रास्ते में ही रुक गई। समाचार लिखे जाने तक ट्रक ठीक नहीं हो सका था। कस्बा निवासी व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, हेंमत मोदनवाल, विनीत जायसवाल, सौरभ अग्रहरि, पंकज मोदनवाल, प्रतीक मोदनवाल ने बताया कि ट्रक के कस्बा पड़ाव पर बीच रास्ते में खराब होने से शुक्रवार की शाम से लेकर शनिवार देर शाम तक कई बार कस्बा वासियों को जाम का सामना करना पडा।