फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बिजली का खंभा तोड़ते झोपड़ी में जा घुसी तेज रफ्तार कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बेलसडे गांव के पास सोमवार की रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली का पोल तोड़ते हुए एक झोपड़ी में जा घुसी। हादसे में झोपड़ी में बंधी दो भैंसों की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कार सवारों की जमकर पिटाई कर दी, जबकि अंधेरे का लाभ उठाकर एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार की रात करीब 8:30 बजे कप्तानगंज–टिनिच मार्ग पर बेलसडे गांव के पास चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे लगे बिजली के पोल को तोड़ते हुए गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद की झोपड़ी में जा घुसी। हादसे में झोपड़ी में बंधी एक गर्भवती भैंस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसने बाद में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कप्तानगंज थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त कार व चालक को कब्जे में ले लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें