फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पिता का अंतिम संस्कार करके लौटे बेटे की पोखरे में डूबने से मौत

Sat, 12 Jul 2025 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पिता के अंतिम संस्कार से लौटे 35 वर्षीय बेटे की पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के निर्मली कुंड में बृहस्पतिवार रात डूबकर मौत हो गई। परिवार के लोग कुंड के पास पहुंचे तो उन्हें जानकारी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के मरवाटिया निवासी 80 वर्षीय बेचूलाल गुप्ता पान की दुकान चलाते थे। उम्र ज्यादा होने के बाद दुकान उनके बेटे संभाल रहे थे। बृहस्पतिवार बेचूलाल की मौत हो गई थी। परिवार के लोग अंतिम संस्कार करने अयोध्या गए थे। रात करीब दो बजे लोग लौटकर आए और सो गए। सुबह उन लोगों को घंट टांगने पुरानी बस्ती क्षेत्र के निर्मली कुंड पोखरे पर जाना था।
बेचूलाल के बेटे बड़े बेटे गुरु शरण ने बताया कि उनका सबसे छोटा भाई दिनेश सुबह तीन बजे टहलने जाता था। उसने सोचा कि अगर सो गया तो समय से जाग नहीं पाएगा, इसलिए वह टहलते हुए पोखरे पर पहले ही यह सोचकर पहुंच गया कि बाकी लोग अभी यहां आएंगे। गुरु शरण ने बताया कि आशंका है कि हाथ-मुंह धोते समय पोखरे में गिरकर वह डूब गया। काफी देर बाद परिवार के अन्य लोग पहुंचे और उसे ढूंढ़ने लगे तो कुड में उतराया मिला। एसओ महेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें