प्रिंटिंग प्रेस की दुकान में लगी आग- संवाद
मानिक चंद। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के हड़िया चौराहे के पास स्थित प्रिंटिंग प्रेस में बुधवार सुबह अचानक शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि दुकान के अंदर रखा सामान जल गया।
दुकान के मालिक गिरीश राव सुबह दुकान खोलकर सफाई कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि दुकान से आग की लपटें उठ रही हैं। आग फैलते ही आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। पास पड़े छोटे फायर कैप्सूल से आग पर काबू पाया गया। आग से दुकान में रखी डिजिटल मशीन, स्कूल बेल्ट, आई कार्ड, पंपलेट, हैंडबिल, विजिटिंग कार्ड, प्रिंट पेपर और अन्य तैयार सामग्री, उपकरण और अन्य सामान जलकर राख हो गया।
पड़ोसियों और स्थानीय लोगों की मदद से समय रहते आग को नियंत्रित किया गया, वरना नुकसान और अधिक बड़ा हो सकता था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक जानकारी जुटाई। आगे की जांच जारी है।