वाल्टरगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत गंधरिया फैज में दुकान में लगी आग के बाद जला सामान-संवाद
मानिकचंद। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गंधरिया फैज में बुधवार की देर रात एक दुकान में विद्युत शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिसमें लाखों रुपये के सामान, दुकान सहित विद्युत उपकरण जलकर राख हो गए। वहीं गांव के कुछ लोगों के घरों के भी विद्युत उपकरण जल गए हैं। सूचना पर तत्काल विद्युत सब स्टेशन दसिया द्वारा विद्युत आपूर्ति काट दी गई।
गंधरिया फैज गांव निवासी सादकीन अली पुत्र अजमत अली ने बताया कि बुधवार को वह खाना खाकर सोए थे। रात लगभग दो बजे धुंआ आने पर देखा तो दुकान से आग की लपटें निकल रही थीं। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और जबतक आग पर काबू पाया जाता तब तक दुकान में रखे सामान जल गए। संवाद