मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों को दिया गया जीवन रक्षक दक्षता का प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय जीवन रक्षक दक्षता प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को समापन हुआ। इसमें सभी विभागध्यक्ष, जूनियर रेजिडेंट एवं अन्य चिकित्सकों ने हिस्सा लिया। चिकित्सकों को आपात स्थिति में जीवन रक्षक के रूप में मरीज को सुरक्षित रखने की जानकारी दी गई।
एसजेपीजीआई लखनऊ के टीम लीडर डॉ. संदीप साहू, डॉ. राघवेंद्र, एम्स गोरखपुर के डॉ. अरुण पांडेय, राम नरेश, एनीस्थियाेलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. अभिषेक कुमार बरनवाल, डॉ. सुरभि ने चिकित्सकों को प्रशिक्षित किया। बताया गया कि इस भागदौड़ की जिंदगी में सही खानपान न होना और अत्यधिक तनाव के कारण जवान लोगों में भी अचानक हार्ट अटैक की शिकायत आ रही है।
इस तरह के कार्डियक अरेस्ट में शख्य को तीन मिनट के अंदर कोई बेसिक लाइफ सपोर्ट देकर नजदीक के एडवांस लाइफ सपोर्ट वाले हॉस्पिटल में भेजकर उसकी जिंदगी बचाई जा सकती हैए मगर तीन मिनट में हर जगह स्वास्थ्य कर्मी या चिकित्सक मौजूद मिलना संभव नहीं है। इसीलिए बेसिक लाइफ सपोर्ट के प्रति प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक करना होगा।
दूसरे दिन प्रशिक्षण के उपरांत चिकित्सकों की परीक्षा भी ली गई। मेडिकल काॅलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलता पूर्वक कराया गया है। इस मौके पर सीएमएस डॉ. समीर श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अनिल यादव, डॉ. रजत पांडेय आदि मौजूद रहे।