फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाॅल: चौथे दिन अलीगढ़, मेरठ और लखनऊ ने मारी बाजी

Tue, 25 Feb 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में फुटबाल खेलतीं ​खिलाड़ी
विज्ञापन
पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में हो रही राज्य स्तरीय सीनियर महिला फुटबाॅल प्रतियाेगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मंडल मुख्यालय स्थित अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला फुटबाॅल प्रतियोगिता के चौथे दिन सोमवार को अलीगढ़, मेरठ और लखनऊ की टीमों का दबदबा बना रहा।

पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित सीनियर महिला फुटबाॅल प्रतियोगिता के तहत पहला मैच अलीगढ़ बनाम सहारनपुर के बीच खेला गया। अलीगढ़ ने सहारनपुर को आठ-शून्य से हरा दिया। दूसरा मैच वाराणसी व मेरठ के बीच खेला गया। मेरठ ने वाराणसी को दो-शून्य से पराजित कर दिया। तीसरा मैच कानपुर व लखनऊ की टीमों के बीच खेला गया। लखनऊ ने कानपुर को दो-शून्य से पराजित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पूर्व मुख्य अतिथि मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने मैच का उद्घाटन किया। उप क्रीड़ाधिकारी प्रमोद कुमार जायसवाल ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका उप्र फुटबाॅल संघ के निर्णायक (मैच पर्यवेक्षक) आरिफ नाजमी व जिला सचिव फुटबाल उपेंद्र शुक्ला ने निभाई। इस मौके पर हैंडबाल प्रशिक्षक विकास कुमार सोनकर, आशुतोष पांडेय, अस्मिता गुप्ता, राखी कुशबाला, राकेश कुमार सिंह व रणधीर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें