फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आवास विकास काॅलोनी में 40 लाख से बनेगा पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर में एक और चिल्ड्रेन पार्क की सौगात मिलेगी। इसके लिए नगर पालिका बस्ती ने नगरोदय योजना के तहत 40 लाख रुपये के पार्क का प्रस्ताव बनाकर शासन को मंजूरी के लिए भेजा है। स्वीकृति मिलने पर पार्क का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

शहर की सबसे बड़ी पॉश कॉलोनी में शुमार आवास विकास कॉलोनी में बच्चों के खेलने के लिए सुज्जजित चिल्ड्रेन पार्क के निर्माण की पहल की गई है। पार्क के निर्माण के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। पार्क में झूला, स्लाइड सहित खेलकूद के उपकरण की व्यवस्था होगी। जिससे छोटे बच्चों के शारीरिक गतिविधियां और मानसिक स्वास्थ्य को दुरूस्त रखने में मदद मिलेगी। पार्क में सुंदरता के लिए परिसर के चारों तरफ आकर्षक फूलों की क्यारी बनाई जाएगी। इसके साथ ही पार्क में हाईमास्ट लाईट भी लगाई जाएगी, जिससे बच्चे गर्मियों में समय रात में भी पार्क का आंनद ले सकेंगे। सुरक्षा के लिहाज से बाउंड्रीवाल भी होगा। पार्क में ही बैठने के लिए बेंच लगाए जाएंगे।
बच्चों के साथ आने वाले लोग टहल सकें इसके लिए पथ-वे भी बनेगा। नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि आवास विकास में आबादी को देखते हुए चिल्ड्रेन पार्क बनाने का निर्णय लिया गया है। जिससे वार्ड के छोटे बच्चों को खुली हवा में व्यायाम और शारीरिक फिटनेस का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें