फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कप्तानगंज में शातिर चोर गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Fri, 19 Sep 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कप्तानगंज में पकड़ा गया चोरी का आरोपी- पुलिस - फोटो : स्रोत : जीएसवीएम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कप्तानगंज (बस्ती)। कप्तानगंज कस्बे में बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों की सतर्कता से पुलिस ने शातिर चोर को धर दबोचा। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी पर पहले से ही एक दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कस्बे के फ्लाईओवर के निकट हरि प्रसाद विश्वकर्मा की इंजीनियरिंग की दुकान से चोर तड़के लगभग चार बजे सामान निकालकर बोरी में भरकर ले जा रहा था। तभी स्थानीय लोगों ने उसे घेर लिया और पुलिस को सूचना दी। एसओ आलोक श्रीवास्तव और एसएसआई अनिल कुमार त्रिपाठी मय फोर्स पहुंचे और आरोपी को पकड़कर थाने ले आए। दुकानदार के पुत्र पिंटू विश्वकर्मा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अमित कुमार वर्मा निवासी बरहपुर थाना हर्रैया के खिलाफ केस दर्ज किया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से कटर मशीन, ड्रिल मशीन, लोहे की बियरिंग, लोहे का बाट और अन्य कबाड़ बरामद हुए। एसओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी की काफी समय से पुलिस तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें