फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मामूली विवाद में महिला व बच्चों पर हमला, किशोरी का कंधा टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के अगई भगाड़ गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक महिला व उसके बच्चों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका कंधा टूटने की बात सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने पांच पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़ित अनीता निवासी ग्राम अगई भगाड़ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 मई की शाम करीब पांच बजे उसके बच्चे के खेत की मेड़ पर चले जाने को लेकर विवाद हो गया। इसी बात से नाराज होकर गीता, सत्यम, महिमा, मानसी, शिवानी उसके घर पहुंच गए। आरोप है कि सभी लोगों ने एकजुट होकर अनीता के साथ मारपीट की और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान अनीता की बेटी दीपांशी का हाथ पकड़कर उसे जोर से मरोड़ दिया गया, जिससे उसके कंधे की हड्डी टूट गई। घायल किशोरी का इलाज जिला अस्पताल बस्ती में चल रहा है। वहीं उसे और उसके पुत्र सूर्यांश को भी चोटें आईं हैं।
पीड़िता ने मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों को तलब कर जांच शुरू कर दी है और प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। घायल किशोरी का इलाज कराया जा रहा है और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें