फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मारपीट में दो घायल, दो पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। थाना क्षेत्र के कलवारी एहतमाली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुए मारपीट में दो लोग घायल हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो पर प्राथमिकी दर्ज किया है। पुलिस को दिए तहरीर में जियालाल निवासी कलवारी ने लिखा है कि बृहस्पतिवार को सुबह 7 बजे वह अपने खेत की देखभाल करने गए थे। पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही पंकज और राजेंद्र डंडे से मारने लगे। खेत में काम कर रहे प्रेमचंद ने बीच बचाव करने आए तो उन लोगों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया और गाली देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच चौकी इंचार्ज माझा खुर्द राजकुमार गुप्ता के द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें