फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गौरा घाट पर नहाने गए मिस्त्री की डूबने से मौत

Sun, 06 Apr 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा (बस्ती)। लालगंज थानाक्षेत्र के गौरा घाट पर शनिवार दोपहर कुआनो नदी में स्नान करते समय युवक डूब गया। साथ नहा रहे युवकों के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए। काफी कोशिश के बाद उसे पानी से निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मुंडेरवा थाना क्षेत्र के दतुआखोर निवासी 24 वर्षीय राकेश गौड़ पुत्र झिनकान गांव के अपने साथी अंकित पुत्र जयचंद के साथ हलुआपार से करीब दो किलोमीटर दक्षिण स्थित कुआनो नदी के गौरा घाट पर शनिवार दोपहर स्नान करने गए थे। स्नान करते समय पैर फिसलने से राकेश गौड़ गहरे पानी में चला गया। राकेश को डूबता देख साथी अंकित ने शोर मचाया। मछुआरे एवं राहगीर एकत्रित हो गए और राकेश को नदी में ढूंढ़ने लगे। काफी मशक्कत के बाद राकेश को निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर लालगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ मौके पर पहुंचे और कैली अस्पताल भेजवाया। डॉक्टर ने राकेश को मृत घोषित कर दिया।
मृतक राकेश अपने माता-पिता की इकलौती संतान व अकेला कमाने वाला था। वह बस्ती शहर में ऑटो की दुकान पर मैकेनिक का काम करता था। उसका का चार वर्ष का एक लड़का आदित्य है। पत्नी अंजली व माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। राकेश की मौत की सूचना मिलने पर पूरे गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें