फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हर माह 9 व 10 तारीख को लगेगा अपार मेला

Fri, 02 May 2025 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। अपार आईडी सूजन कार्य में तेजी लाने के लिए हर माह 9 व 10 तारीख को परिषदीय विद्यालयों में अपार मेला का आयोजन किया जाएगा। इससे विद्यालय में अध्ययनरत छात्र- छात्राओं की अपार आईडी बनाने के काम में तेजी आएगा।
विज्ञापन

वन नेशन वन स्टूडेंट आईडी के रूप में छात्रों के शैक्षणिक रिकार्ड को डिजिटल रूम में संग्रहित करने के लिए छात्र-छात्रओं अपार (ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट) आईडी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। जनपद के परिषदीय विद्यालयों में लगभग 2.90 लाख अपार बनाया जा चुका है। कक्षा एक से आठ तक की कक्षाओं में पढ़ने वाले 4,58,300 बच्चों का अपार आई डी बनाया जाना है। इसके लिए शिक्षा विभाग विद्यालयों में अपार आईडी बनाने जाने पर जोर दे रहा है। इस सत्र से हर माह नौ व 10 तारीख को विद्यालयों में अपार मेला का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर बच्चों का अपार बनाया जाएगा। अपार मेला के दौरान अभिभावकों को भी आमंत्रित कर अपार आईडी बनवाने में आने वाली दिक्कतों को भी समझने के साथ उसका समाधान किया जाएगा।
बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि बच्चों के शैक्षणिक रिकार्ड को एक जगह डिजिटल रूम में संग्रहित करने के उद्देश्य से अपार आईडी विद्यालयों में बनाया जा रहा है इसके लिए अब हर माह अपार मेला का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें