फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: देवरही माता मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला

Sun, 06 Apr 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
देवरही मंदिर में  महाआरती का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। अष्टमी तिथि पर सिद्धपीठ देवरही माता मंदिर में भव्य आतिशबाजी और महाआरती का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। मंदिर परिसर को आकर्षक साज-सज्जा से सजाया गया था और रात को हुई रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने आकाश को रोशनी से नहला दिया।
जिला जज देवेंद्र सिंह, प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट बद्री विशाल पांडेय एवं जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने महाआरती में भाग लिया और श्रद्धालुओं के साथ माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। जिलाधिकारी ने मंदिर पहुंचकर व्यवस्था का निरीक्षण किया और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के सहभागी बनने पर सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र के अवसर पर चल रहे विशेष आयोजन की पूर्णाहुति रविवार को प्रातः हवन एवं पूजन के साथ होगा। नवरात्र पर्व के दौरान मंदिर में देवी के नौ स्वरूपों की झांकी सजाई गई है। प्रतिदिन सायं पांच से सात श्रीदुर्गासप्तशती का पाठ एवं उसके बाद भव्य आरती का आयोजन किया गया है।
श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने मंदिर परिसर एवं उसके आसपास स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा, यातायात नियंत्रण एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था की है।
विज्ञापन

राजस्व व पुलिस विभाग की टीम द्वारा सहयोग सतत रूप से जारी है। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय, एसडीएम/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा, ईओ संजय तिवारी, तहसीलदार केके मिश्रा सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें