फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: संस्था बनाकर लोगों से की 32 लाख की ठगी, दो पर प्राथमिक दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गौर(बस्ती)। संस्था बनाकर पैसा जमा कराने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों पर 32 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन



गौर थाना क्षेत्र के मझौवा दूधनाथ गांव निवासी दयाराम सहित कुल 19 लोगों ने शनिवार को पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर शिकायत की कि वर्ष 2024 में पैकेलिया थाना क्षेत्र के तेनुआ निवासी कृष्ण कन्हैया यादव व उनके साथी चंद्रेश निषाद वेंटेज नामक संस्था बनाकर लोगों से पैसा जमा कराते थे और आई कार्ड भी दिए थे, जो भी रुपये संस्था में जमा किया जाता था, वह अधिकतर ऑनलाइन जमा किया गया है। जब पैसा हम लोगों का अधिक हो गया और रुपये की मांग करने लगे तो कृष्ण कन्हैया अपना मोबाइल बंद कर लिया और पैसा देने से मना करने लगे।
गौर थाना के ठढ़ियौना गांव के घनश्याम, बेलवाराज गांव के दयाशंकर, अरुण कुमार यादव, ढोढ़री गांव के शैलेंद्र कुमार, विमलावती, लाल बहादुर, घुरहुपुर गांव के दिलीप मौर्य, सिद्धार्थनगर जिले के थाना पथरा, मिठवल बाजार की निवासी सीमा व सोनहा थाना के करीमनगर गांव के मोहम्मद रज्जब और गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के ग्राम फूलपुर निवासी रामगोपाल सहित कुल 19 लोगों ने पुलिस विभाग के शिकायत प्रकोष्ठ में शिकायत की है। शिकायत के आधार पर गौर पुलिस ने कृष्ण कन्हैया यादव एवं उनके साथी चंद्रेश निषाद के खिलाफ 32 लाख का ठगी करने के आरोप प्राथमिकी दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें