वाल्टरगंज। थानाक्षेत्र के सूरतगढ़ गांव के मौर्या टोला में रविवार को युवती खेत में संदिग्ध हाल में बेहोश मिली। उसके हाथ-पैर दुपट्टे से बंधे थे। परिजन उसे सीएचसी सल्टौआ ले गए। होश आने पर उसने पुलिस को पूरी घटना बताई।
सूरतगढ़ की 22 वर्षीय मंजू ने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे वह शौच के लिए खेत में गई थी। इसी दौरान किसी युवक ने पीछे से पकड़ लिया। मुंह दबाकर हाथ-पैर बांध दिया और बेहोश कर खेत में फेंक दिया। होश आने पर युवती ने बताया कि आरोपी ने कान की बाली और नाक की कील निकाल ली। इसकी जानकारी तब हुई जब उसकी छोटी बहन पूजा खोजते हुए खेत में पहुंची और परिजनों को बुलाया। सूचना पाकर थानाध्यक्ष वाल्टरगंज उमाशंकर त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। सीओ सतेंद्र भूषण तिवारी ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। सीओ ने कहा कि घटनाक्रम के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस टीम साक्ष्य जुटा रही है। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।