फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शराब पीने के दौरान विवाद, मजदूर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

Thu, 02 Oct 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज (बस्ती)। थाना क्षेत्र के कटरा बुजुर्ग गांव में मंगलवार रात शराब पीने के दौरान बदमाशों ने शटरिंग मजदूर पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

नगर थानाक्षेत्र के नौगढ़ के जयेंद्र गुप्ता (35) शटरिंग और पेंटिंग का काम करता है। वह मंगलवार की शाम किसी काम से कटरा बुजुर्ग गांव अपने दोस्त के पास गया था। सूत्रों के अनुसार रात में नहर के किनारे झाड़ियों में शराब पीने के दौरान पैसे के लेन-देन में विवाद हुआ। इसी बीच किसी ने जयेंद्र के गले पर चाकू से वार कर दिया। वह पगडंडी पर लहूलुहान पड़ा रहा। रात 10 बजे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी दुबौला राकेश मिश्रा, एसओ आलोक श्रीवास्तव और पीआरवी पुलिस पहुंची और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। एसओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि विवाद शराब के सेवन को लेकर हुआ और मामले में जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें