फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिलाओं से दुर्व्यवहार में नाै आरोपियों पर कार्रवाई

Thu, 02 Oct 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। थाना कप्तानगंज और थाना सोनहा पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया। कप्तानगंज थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में महिला कांस्टेबल अर्चना सिंह और नीलम यादव की उपस्थिति में एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं के साथ फोन पर अश्लील बातें करने और पत्नियों को प्रताड़ित करने वाले तीन आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की। आरोपियों में अजीत कुमार निवासी कछुआड़ थाना लालगंज, अजय निवासी मदनपुर, अभिषेक निवासी कोईलपुरा शामिल है। वहीं, सोनहा थाना क्षेत्र में कार्रवाई के बारे में प्रभारी निरीक्षक चंदन ने बताया कि क्षेत्र के तुरकौलिया निवासी भृगुनाथ सिंह, राहुल सिंह, विकास सिंह, उग्रसेन सिंह, औड़जंगल निवासी मेहीलाल यादव व पकड़ी मोती निवासी जाविद पर शांतिभंग की आशंका की कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें