फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालु की ट्राॅली से गिरकर मौत

Sat, 04 Oct 2025 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी (विक्रमजोत)। थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर शंकरपुर गांव के पास एक युवक ट्राली से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, रात लगभग आठ बजे आतरौरा झाम के लोग दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कर अपने गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान सौरभ ढाबे के पास ट्राली से अजीत सिंह (27) पुत्र पूरन सिंह निवासी ग्राम आतरौरा झाम, छावनी, अचानक गिर गए। ट्राली करीब सौ मीटर आगे जाकर रुकी, तब आसपास के लोग घायल युवक के पास पहुंचे।
विज्ञापन

घायल को पीछे से आ रहे बाइक सवार ने सीएचसी विक्रमजोत पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें