बस्ती। परशुरामपुर पुलिस ने ट्रक चोरी के मामले में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है। सुरैला निवासी रफीक का आरोप है कि गत दो फरवरी की रात चालक सुनील ने ट्रक को गुदनुपुर गांव के बाहर सड़क पर खड़ा किया था। इसके बाद वह बरात चला गया था। जब लौट कर आया तो ट्रक चोरी हो चुका था। प्रकरण में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। संवाद
-
लवा व छेड़खानी में पांच नामजद
बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने मारपीट व छेड़खानी की घटना में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र की पीड़िता का आरोप है कि वह अपने जमीन में ईंट रख रही थी। आरोप है कि विपक्षी योजनाबद्ध तरीके से लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी, कुदाल लेकर आए और मारपीट की। घर में घुस कर उनकी बहू के साथ अश्लील हरकत की। बाल पकड़ कर घसीटकर मारा पीटा। गांव के लोगों के जुटने के बाद धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने आरोपी कनही समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
मारपीट में चोट लगने से बेहोश, केस
बस्ती। कलवारी पुलिस ने सिर पर प्राणघातक हमले के मामले में केस दर्ज किया है। महुआपार खुर्द निवासी टिकोरी यादव का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षियों ने उनके बेटे को मारापीटा। अपशब्द कहते हुए धमकाया। चोट लगने से बेटा बेहोश हो गया। पुलिस ने महेन्द्र, संदीप, सचिन, रंजीत निवासी टेंगरिहा राजा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
दहेज उत्पीड़न में पति समेत आठ नामजद
सोनहा। पुलिस ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने, अपशब्द कहने, मारने पीटने व जानमाल की धमकी देने के मामले में पति समेत आठ के खिलाफ केस दर्ज किया है। सोनहा थाना के तकिया चक गांव की नासरीन पुत्री मो. समीम ने तहरीर दी कि उनकी शादी इसी थाना के मझौआ रामप्रसाद निवासी नफीस पुत्र हारून से पिछले वर्ष नवंबर में हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद अतिरिक्त दहेज के लिए उनको प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुराल वालों ने मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद ने बताया पति नफीस, सास जहिदुंनिशा, ननद खालिदा, राशिदा, शायमा व शबनम देवर समीर व ससुर हारून के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद