फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कोर्ट के आदेश पर चार के खिलाफ मारपीट का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। चार माह पहले सरैया तिवारी गांव में बच्चों के विवाद में हुई मारपीट के मामले में न्यायालय के आदेश पर गौर पुलिस ने पुष्पा देवी की तहरीर पर गांव के ही चार लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सरैया तिवारी गांव में जून में बच्चों के आपसी झगड़े में दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इसमें कुछ लोग घायल भी हो गए थे। घटना की सूचना लोगों ने पहले डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने पहुंचने की बात कह कर चली गई। मारपीट में घायल लोगों ने इलाज कराया। इसके बाद पुलिस को तहरीर के माध्यम से सूचना दी। लेकिन उस समय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर पुष्पा देवी ने कोर्ट की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर गौर पुलिस ने पुष्पा देवी की तहरीर पर गांव के ही बृजलाल, सुषमा देवी, अजीत कुमार और चांदनी के खिलाफ मारपीट की धारा में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक परमाशंकर यादव ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की विवेचना शुरू करा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें