फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दहेज में दो लाख रुपये न देने पर मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 29 Apr 2026 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरपुर। दहेज में दो लाख रुपये न देने पर मारपीट के आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों पर प्राथमिक की दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए तहरीर में सुधा पुत्री राम तीरथ निवासी बरहटा थाना खलीलाबाद बताया है कि उसकी शादी छह वर्ष पूर्व योगेंद्र निवासी पिछौरा थाना कलवारी के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति योगेंद्र, ससुर राम केश, सास रमापती, जेठ सुरेंद्र जेठानी लक्ष्मी सभी लोग उसे कम दहेज को लेकर गाली देते हुए ताना मारना शुरू कर दिए। इस संबंध में कई बार थाने पर प्रार्थना पत्र दिया हर बार सुलह के बाद मामला शांत हो जाता था।
विज्ञापन

सोमवार रात लगभग 10 बजे सभी लोग मिलकर उसे गाली देते हुए मारा-पीटे। आरोपियों ने उसकी 3 साल की बेटी को भी उठाकर पटक दिया। उसे जान से मारना चाहते थे किसी तरह उसने अपने आप को बचाया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें