फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कनपटी पर गोली दागने से ठीक पहले मोबाइल पर आई थी कॉल

Wed, 25 Jun 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार(बस्ती)। थाना क्षेत्र के कोठवा भरतपुर के निवासी पूर्व प्रधान के बेटे कमलेश पांडेय की खुदकुशी के दूसरे दिन गांव में कई तरह की चर्चा होती रही। दोनों भाइयों के रहन-सहन से लेकर दिनचर्या के बारे में लोग वजह ढूंढ़ने की कोशिश करते रहे। इस बीच बताया जा रहा है कि वारदात के ठीक पहले कमलेश के मोबाइल पर किसी की कॉल आई थी, जिसके बाद तैश में आकर उसने खुद को गोली मार ली। कॉल करने वाले के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। वहीं, अवैध पिस्टल के बारे में भी पता लगाया जा रहा है कि उसे पिस्टल किसने दी होगी। घर लोगों का आना-जाना लगा रहा। लोग परिजनों को ढांढ़स बंधा रहे थे।
विज्ञापन

वहां के पूर्व प्रधान हंसराज पांडेय की तीन बेटियां शांति, सुनीता व सरिता के अलावा दो बेटे कमलेश पांडेय व दिनेश पांडेय हैं। तीनों बेटियों व दिनेश पांडेय की शादी पहले ही हो चुकी है। दिनेश की पत्नी सावित्री से दो बच्चे भी हैं। कुल मिलाकर परिवार खुशहाल था। लेकिन, मृतक के पिता पूर्व ग्राम प्रधान हंसराज व उनकी पत्नी की मौत के बाद से परिवार की स्थिति बिगड़ने लगी। दोनों बेटे कुछ कामकाज करते नहीं थे और खर्च चलाने के लिए धीरे-धीरे जमीन बेचने लगे। बताया जा रहा है कि बिना मेहनत के रुपये हाथ में आने से कमलेश गलत संगत में पड़ गया था। आर्थिक तंगी होने पर वह तनाव में रहने लगा था।
घटना के बाद ससुराल से आई बहनों ने बताया कि घर आने पर पता चला कि हमारा भाई मोटरसाइकिल लेकर शाम को घर आया। वह ढेर सारी सब्जी भी बाजार से लेकर आया था। सब्जी रखकर वह कमरे में चले गए और इसी बीच गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घर पर मौजूद उनके दूसरे भाई दिनेश की भी तबीयत ठीक नहीं रहती है और वह बहुत ज्यादा चल फिर भी नहीं सकते हैं। एसएचओ चंदन कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें