फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रात में पकड़े गए छुट्टा पशु, दिन भर पेड़ों की छंटाई

Wed, 25 Jun 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका टीम सक्रिय हो गई है। सोमवार को मंडी समिति में एक सांड़ के हमले से ट्रक ड्राइवर की मौत के बाद रात भर छुट्टा पशु पकड़ने का अभियान चलाया गया। शहर के विभिन्न जगहों से कुल 12 छुट्टा पशु पकड़कर संरक्षित किए गए।
विज्ञापन

ईओ अंगद गुप्ता के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम कैटल कैचर वाहन के साथ सड़क पर उतरी। इस दौरान पुरानी बस्ती क्षेत्र के पांडेय बाजार, सिविल लाइंस, अमहट, कटरा आदि क्षेत्रों में खुले में घूम रहे पशुओं की धरपकड़ की गई। रात के सन्नाटे में इन्हें पकड़कर गोशाला पहुंचाया गया। ईओ ने कहा कि यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। रात में आवागमन कम होने के कारण छुट्टा पशुओं को पकड़ने में आसानी होती है। उन्होंने कहा कि शहरी एवं आसपास के क्षेत्र के कुछ पशुपालक अपने दुधारू पशुओं को खुला छोड़ दे रहे हैं। जिससे वह सड़क पर पहुंच रहे हैं। ऐसे पशु पालकों को चिह्नित करके कार्रवाई की जाएगी। वहीं मंगलवार को दिन में मोहर्रम मार्ग रोडवेज से अस्पताल चौराहे तक मुख्य सड़क के किनारे नीचे की तरफ लटकी हुई पेड़ों की टहनियों की छंटाई कराई गई। ताकि जुलूस के दौरान कोई व्यवधान न आए। ईओ ने कहा कि मोहर्रम मार्ग पर सफाई के साथ अन्य अवरोध भी हटवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें