बभनान। शुक्रवार को बिजली गिर जाने से सोसायटी रोड पर लगा 400 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर काम नहीं कर रहा है। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। उपभोक्ताओं के शिकायत के बाद निगम की टीम द्वारा उसे ठीक करने का प्रयास किया गया लेकिन खराबी समझ में नहीं आई।
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के पटेल नगर वार्ड में सोसाइटी जाने वाले मार्ग के किनारे 400 केवीए का ट्रांसफार्मर फाउंडेशन बना कर रखा गया है। इस ट्रांसफार्मर से लगभग 500 से अधिक घरों को आपूर्ति ठप है । बाजार के बाबा बागेश्वर नगर वार्ड व चंद्रशेखर आजाद नगर वार्ड में विद्युत सप्लाई की जाती है। यहीं से गौर रोड पर बने दुकानों घरों पर भी विद्युत आपूर्ति की सप्लाई होती है। ऐसे में लगभग 5000 की आबादी प्रभावित हो गई है ।स्थानीय उपभोक्ता रामकिशोर,अजय कुमार, नवगीत, सौरभ मकसूद ने बताया कि अचानक ट्रांसफार्मर धुआं देकर काम करना बंद कर दे रहा है। वही का उपभोक्ताओं के घर में आकाशी बिजली करने से तेज विद्युत प्रवाहित होने से मोटर, टीवी व पंखे जल गए। गनीमत रही बड़ा हादसा नहीं हुआ। पाॅवर हाउस पर शिकायत करने के बाद एसडीओ व तकनीकी टीम के लोग आकर खोलकर जांच करते हैं। अवर अभियंता राम प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार को बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर खराबी आ गई थी। जरूरी कार्रवाई की जा रही है।