फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बरामदे में सो रही 12वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले मंदीप नाम के सिरफिरे आशिक ने सोमवार की रात करीब 12:55 बजे बरामदे में सो रही गांव की ही नाबालिग छात्रा की गोली मार कर हत्या कर दी और भाग निकला। एक गोली सिर और दूसरी सीने में लगने से 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि रेकी के आरोप में तीन युवकों को पकड़ा गया है और पूछताछ की जा रही है। बता दें कि, छात्रा का आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के आरोप में आरोपी के खिलाफ कलवारी थाने में प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, कलवारी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा और उसका 13 वर्षीय भाई सोमवार की रात बरामदे में सो रही थे। इसी दौरान गांव का ही युवक मंदीप (32) पहुंचा और छात्रा के सीने व सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर जागे भाई ने शोर मचाया, तभी बाहर सो रही मां पर भी आरोपी ने असलहा तान दिया और वारदात को अंजाम देकर तमंचा लहराते हुए भाग निकला। शोरगुल बढ़ने पर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

घर में घुसकर छात्रा की हत्या की जानकारी के बाद गांव में सनसनी फैल गई। हत्या की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह कलवारी और नगर थाने की पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। खून से लथपथ छात्रा को सीएचसी बनहरा ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। कलवारी के थानेदार गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें