फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कर्मचारी से वसूली होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती/बनकटी। डीएम अनिल कुमार दमेले ने मंगलवार को बनकटी विकास खण्ड के लोहिया समग्र ग्राम गंगौरा और डेल्हापार में विकास और निर्माण कार्यों के साथ ही सरकारी योजनाओं की प्रगति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने बाल पुष्टाहार योजना में पुष्टाहार वितरण में हुई अनियमितता की जांच कराकर दोषी सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कर्मी से शासकीय धन की वसूली की कार्यवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम पहले लोहिया ग्राम गंगौरा पहुंचे। गांव में साफ सफाई की लचर व्यवस्था पर नाराजगी जताई। डीएम को जानकारी दी गई की गांव में प्रस्तावित 163 शौचालय निर्माण में से 133 शौचालयों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष शौचालयों को गुणवत्ता पूर्ण और निर्धारित लेआउट में पूरा कराये जाने का निर्देश दिया। गांव के 36 पेंशनरों को पेंशन मिलने की पुष्टि डीएम ने की। डीएम ने तहसीलदार सदर को निर्देश दिया कि इस बात का विशेष ध्यान दें कि लोहिया ग्राम में नियमित लेखपालों की तैनाती की जाए। गांव में बन रहे लोहिया आवासों का के नक्शे के प्रतिकूल पाये जाने पर डीएम ने एडीओ पंचायत को फटकार लगाई। परियोजना निदेशक डीपी सिंह ने बताया कि गांव में 16 हैंडपंप लगाये गये है। डीएम ने खराब पड़े हैंडपंपों को रिबोर कराने का निर्देश दिया।
डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को 15 नवम्बर तक सड़क निर्माण कार्य को अवश्य पूर्ण कराने और बोर्ड लगाने का निर्देश दिया। इसके बाद डीएम ने गेल्हापार गांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय पीडब्लू डी द्वारा बनाये जा रहे 900 मीटर संपर्क मार्ग पर गिट्टी गिरायी गई पाई गई जिसे रोलर से ठीक कराने का निर्देश दिया। लोहिया आवासों पर लगे सोलर लाइटों की खराबी को दूर कराने को कहा।
विज्ञापन

डेल्हा पार में 100 शौचालयों में 36 अपूर्ण शौचालयों को ठीक कराने का निर्देश दिया। गांव में चौपाल लगाकर डीएम ने लोगाें से योजनाओं के प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के समय बीडीओ चंद्रशेखर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें