फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सड़क खराब करने वालों पर होगी कार्रवाई’

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पीडब्लूडी के मुख्य अभियंता आरएल बाधवा ने मंगलवार को डाक बगंले में अधिकारियों के साथ बैठक किया। अधिकारियों को रामशरणदास और लोहिया समग्र ग्रामों में निर्माण होने वाली सड़कों को समय से बनाने का निर्देश दिया। सड़कों की मरम्मत पर ध्यान देने को कहा। सबसे अधिक जोर सड़कों की गुणवत्ता पर दी गई।
विज्ञापन

अधिकारियों ने मुख्य अभियंता को सड़कों के निर्माण में आने वाली समस्याओं से अवगत कराया और कहा कि जिन सड़कों का निर्माण धन के अभाव में रूका पड़ा है, उन्हें लेकर विभाग की बड़ी बदनामी हो रही है। इस मामले में अधिकारियों ने शासन से धन की मंाग करने की सिफारिश की। मुख्य अभियंता ने बताया कि यह सही है कि धन के अभाव में कई महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण रुका हुआ है। इस मामले में विभाग और शासन में लिखा पढ़ी चल रही है, उम्मीद है कि शीघ्र ही विभाग को धन मिल जाएगा। बताया कि सड़कों की गुणवत्ता पर सबसे अधिक ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। जिन सड़कों की गुणवत्ता जांच में खराब पाई जाएगी उनके ठेकेदारों और संबधित इंजीनियरों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अधीक्षण अभियंता केएस दुबे, एक्सईएन प्रांतीय खंड बीबी श्रीवास्तव, एक्सईएन खंड-एक उमेशचंद्र प्रधान, एई केके श्रीवास्तव, राम कमल सिंह, रमाकांत और कई अवर अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें