बस्ती। चित्रांश क्लब की ओर से आवास विकास कालोनी और धर्मशाला रोड स्थित चित्रगुप्त मंदिर में सामूहिक रूप से कलम दवात की पूजा की गई। इस अवसर पर लोगों ने अपने इष्टदेव भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की।
क्लब के महांमत्री मनमोहन श्रीवास्तव काजू ने कहा कि कायस्थ कुल में जन्म लेने वाला हर व्यक्ति यह पूजा करता है। इस अवसर पर कलम दवात की पूजा की जाती है। कहा कि भगवान चित्रगुप्त ने हथियार के रूप में कायस्थ को कलम दिया, जिसकी पूजा हर कायस्थ यम द्वितीय के रूप में करता है। बह्मा की काया से उत्पन्न भगवान चित्रगुप्त पाप-पुण्य का लेखा जोखा रखते हैं। कहा जाता है कि भीष्म पितामह ने पुलस्त्य मुनि से पूछा कि संसार में कायस्थ किस वेश से उत्पन्न हुए हैं, तो मुनि ने उत्तर दिया कि उस बह्मा के शरीर से बड़ी भुजाओं वाले श्याम वर्ण, तुल्य गर्द, चक्रवात तेजस्वी, अति बुद्धिमान हाथ में पुष्प नीचे से ऊपर बह्मा की समाधि एवं बह्मा की काया सें उत्पन एक देवता स्वरूप व्यक्ति को कायस्थ कहते हैं। इस मौके पर प्रदीप श्रीवास्तव, राजेश चित्रगुप्त, राहुल श्रीवास्तव, डॉ. अनिल श्रीवास्तव, सूरज श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, हिमंाशु श्रीवास्तव, परमात्मा श्रीवास्तव, सुरेंद्र मोहन वर्मा, प्रेम प्रकाश, मुकुट चंद्र श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव, डॉ. नवीन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।