फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदर्स क्लब ने बुजर्गों को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। धनतेरस के अवसर पर बचपन एवं मदर्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में वालंटियर डमरुआ स्थित वृद्धआश्रम पहुंचे। बुजुर्गों का सम्मान करते हुए उन्हें लाई, गट्टा, फल, मिठाई, वस्त्र और मोमबत्तियां भेंट कर अपनी सद्भावना जताई।
विज्ञापन

मदर्स क्लब के संस्थापक डॉ. अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को इस प्रकार के कार्यों में आगे आना चाहिए। जिस समाज में बुजुर्गों को उपेक्षित कर दिया गया, उस समाज का दिशाहीन होना तय है। हर घर में बुजुर्ग हैं और सभी का बुजुर्ग होना भी तय है। इसलिए आज हम यदि अपने माता पिता की उपेक्षा करेंगे तो आने वाला कल स्वयं को दोहराएगा। ठीक वही व्यवहार हमारे साथ भी होगा। यह पहले से कहा जाता है कि ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिये जो आप दूसरों से अपेक्षा नहीं करते। इन सिद्धान्तों पर समाज के जागरूक आगे बढ़ें तो नि:संदेह एक सक्षम समाज का निर्माण होगा और आपसी सद्भाव भी बढ़ेगा।
वृद्धाश्रम के संचालक उमाशंकर मिश्र एवं अधीक्षिका विमला पांडेय ने क्लब की सकारात्मक पहल की सराहना की। इस अवसर पर डॉ. रंजना त्रिपाठी, कल्पना चौधरी, निवेदिता मिश्रा, रेखा जायसवाल, स्नेहलता पांडेय, निशा मिश्रा, राजकुमारी चौधरी, रजनी मिश्रा, पूनम पांडेय, संगीता पांडेय, प्रिया श्रीवास्तव, शीला सिंह, मीरा देवी, बबिता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें