फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस और दीपावली के लिए सज गए बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। धनतेरस और दीपावली के लिए बाजार सज गए हैं। बाजार में जहां दुकानों के आगे लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाआें की खरीदारी के लिए अलग से स्टाल लगाए गए हैं। आभूषणों की भी दुकानें सज गई हैं। बाजार का नजारा उत्सव जैसा हो गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को दीपावली का पर्व उल्लासपूर्वक मनाने के लिए लोग बाजार में भीड़ उमड़ने लगे हैं। दिवाली के पूर्व मंगलवार को पड़ने वाले धनतेरस पर लोगों को लुभाने के लिए सोने-चांदी, इलेक्ट्रानिक आइटम, कपड़े आदि की दुकानों को आकर्षक झालरों और चमचमाते रोशनी से सजा रखा है। कारोबारी पर्व पर अपनी बिक्री बढ़ाने का कोई मौका चूकना नहीं चाहते हैं।
लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा की दुकान सजी
शहर के गांधीनगर, रोडवेज, पुरानी बस्ती, दक्षिण दरवाजा, मंगल बाजार, कटरा आदि जगहों पर रविवार से ही लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाओं की बिक्री के लिए स्टाल लग गए हैं। इन स्टालों पर पहुंचकर लोग अपनी श्रद्धा व क्षमता के अनुसार लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा की खरीदारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन


पीली धातु की मांग बढ़ी
धनतेरस के दिन सोने और चांदी का आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है। आभूषणों में पहली पसंद खासकर महिलाओं के लिए सोने से बनी जेवर ही होती है। इसलिए बाजार में पीली धातु के जेवरों की डिमांड बढ़ गई है। इसके अलावा चांदी के सिक्के की भी कई वेराइटी देखने को मिल रही है। दुकानदार अपने प्रतिष्ठान के अलग-अलग आकर्षक आभूषणों को सजा कर ग्राहकाें को लुभाने में जुट गए हैं। सराफा कारोबारी का कहना है कि सोमवार को सोने की बाजारी कीमत 27,000 रुपये प्रति दस ग्राम, चांदी 38500 रुपये प्रति किलो, जबकि चांदी का सिक्का एक हजार रुपये रहा।

कपड़ों के शोरूम में उमड़ रही भीड़
दीवाली में कपड़ों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ ब्रांडेड शोरुम और शापिंग माल्स की ओर उमड़ रही है। युवा पीढ़ी का रुझान ब्रांडेड कंपनियों के परिधानों की ओर ही अधिक रहता है। इसके चलते शहर में बने कई शोरुम में युवाओं, युवतियों, बच्चों और महिलाओं की भीड़ दिख रही है।

सबकी नजर फेस्टिवल बोनांजा ऑफर पर
दीवाली पर लोगों को लुभाने के लिए कई कंपनियों की ओर से आकर्षक आफर दिए गए हैं। इलेक्ट्रानिक आइटम और कपड़ों की खरीददारी पर कीमतों में कमी के साथ ही कोई आइटम खरीदने पर एक से साथ दूसरा आइटम फ्री का आफर लोगों को अधिक लुभा रहा है।

चाइनीज झालरों की बढ़ी डिमांड
दिवाली पर घरों और प्रतिष्ठानों को रोशन करने के लिए बाजार में वैसे तो इंडियन सामान भी उपलब्ध है लेकिन कम कीमत में मिल रही चाइनीज रंग बिरंगी झालरें लोगों के नजरों को अधिक भा रही हैं। गांधीनगर में इलेक्ट्रानिक सामानों के कारोबारी फतेह मोहम्मद बताते हैं कि चाइनीज झालर 20 रुपये से लेकर 250 रुपये तक उपलब्ध है। ज्यादातर लोग इसकी खरीदारी कर रहे हैं। वहीं पुरुषोत्तम का कहना है कि वैसे तो चाइनीज झालरों की बिक्री अधिक तो है ही, लेकिन इस बार 25,45 और 65 रुपये में इंडियन झालर भी मौजूद है। जिसकी खरीदारी लोग कर रहे हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें