फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा इंजीनियरों ने की सरकार की निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। 10 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ बस्ती के सभी घटक संघों के सदस्यों ने डीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। शनिवार को दूसरे दिन धरना समाप्त हो गया। धरने की अध्यक्षता महासंघ के जिलाध्यक्ष डीएस कुशवाहा ने की और सचिव अजय प्रताप सिंह ने संचालन किया। धरने में विभिन्न विभागों के इंजीनियरों ने भाग लिया। बाद में सीएम के नाम ज्ञापन एसडीएम सदर को दिया। मंागें पूरी न होने पर 31 अक्टूबर को आयुक्त पर मंडल स्तरीय धरने पर बैठने का निर्णय हुआ।
विज्ञापन

धरने को पीडब्लूडी मंडल पीएन गुप्त, आरईएस के अध्यक्ष भानुप्रताप मिश्र, डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के उपाध्यक्ष विनोद कुमार, पीडब्लूडी अध्यक्ष मनोज कुमार व सचिव जय प्रकाश कश्यप, हाइडिल के अध्यक्ष भुनेश प्रताप सिंह आदि ने संबोधित किया। सभी ने सरकार की नीतियों की निंदा की। इस मौके पर ध्रुवजी सुमन, विनोद कुमार मौर्य, कैलाशनाथ, अजय कुमार शर्मा, नंदलाल सिंह, नरेश कुमार, अरविंद कुमार, संजय कुमार यादव, दयाशंकर सिंह, लालमणि, घनश्याम सिंह, सुनील कुमार, राजकिशोर सिंह, अरुण त्रिपाठी, शमशुदीन खान, अजय सिंह, प्रदीप सिंह पटेल, अनीस अहमद सिद्दिकी, राधेश्याम जायसवाल, राजेश श्रीमाली, आरसी शाही, घनश्याम गुप्त, एसपी शाही, आरएन शुक्ल, अजीमुदीन खां, आरएस सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें