बस्ती। कृष्ण कुमारी पांडेय गर्ल्स इंटर कॉलेज परिसर में चल रहे तीन दिवसीय गाइड शिविर का समापन टेंट निरीक्षण के साथ हुआ। इस मौके पर गाइडों ने अतिथियों का स्वागत किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बिना संसाधनों के बने भोजन व निवास बनाते हुए छात्राओं ने साहसिक कार्यों का प्रदर्शन किया जिसकी अतिथियों ने सराहना की।
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर कमलेश पांडेय और प्रबंधक विंध्यवासिनी पांडेय उप प्रबंधक , डॉक्टर राकेश पांडेय और प्रधानाचार्य कलावती पाठक ने छात्राओं की ओर से किए गए साहसिक कार्यों को देखा। छात्राओं ने रस्सियों के बने पुल को आसानी से पार कर लिया। उसके बाद गाइड्स की ओर से बनाए गए टेंट का निरीक्षण अतिथियों ने किया। शिविर को संबोधित करते हुए प्रबंधक विंध्यवासिनी पांडेय ने कहा कि जिस प्रकार से बहुत कम संसाधनों में बच्चों को जीवन जीने का तरीका सिखाया जाता है वह इन छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगी। उप प्रबंधक डॉक्टर राकेश कुमार पांडेय ने कहा कि ऐसे शिविरों से अनुशासन की सीख मिलती है। शिविर में जिला संगठन आयुक्त अमित कुमार शुक्ल, प्रशिक्षक ज्योति भारती, अर्जुन तिवारी और अबू जफ र ने गाइड को तीन दिनों तक विभिन्न प्रकार की जानकारियां दीं। शिविर का समापन गाइड कैप्टन अनीता पांडेय के आभार ज्ञापन से हुआ। शिविर संचालन में मंजूलता मिश्रा, पूनम ओझा आदि ने सहयोग दिया।